Kheti Ka Business: जैसा कि आप सब जानते हैं, आज के समय पर हमारे भारत देश की अधिकतर जनसंख्या खेती पर निर्भर करती है, और भारत देश के लगभग 75 प्रतिशत से अधिक किसान खेती करते हैं। और क्या आप जानते हैं, हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं? आज के समय पर कई प्रकार की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक फसलों से किसानों को काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। यदि आप भी खेती करते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आप सभी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
कई सारे नागरिक वर्तमान समय में कुछ ऐसी फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे कि उन्हें अधिक फायदा नहीं हो पाता है। यदि आपने रागी का नाम सुना होगा, तो यह हमारे भारत में उगाई जाने वाली एकमात्र ऐसी फसल है, जो कि 300 रुपये किलो बिकती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि कई सारे राज्यों में किसान इसकी खेती करके लाखों रुपए कमा रहे हैं।
धान से ज्यादा मुनाफा
यदि आप भी व्यवसाय के क्षेत्र में खेती का उपयोग करके अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं, तो बताते चलें कि आप धान के बजाय रागी की खेती करना शुरू कर सकते हैं। सरकार भी इस अनाज को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से सब्सिडी का लाभ उपलब्ध करवाती है, साथ ही आपको वैज्ञानिक फार्मिंग के अनुसार खेती करने के लिए कई सारी विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
कैसे करें रागी की खेती
यदि आप भी अपने खेत में अब से रागी की खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए सर्वप्रथम आपको बेहतरीन किस्म के बीज का चयन करना होगा। इसके लिए आप वैज्ञानिक बीज का उपयोग कर सकते हैं। चयन किए गए बीजों को आपको महत्वपूर्ण तरीके से खेती में संचारित करना होगा। इसके लिए आपको लगभग लागत करीब 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की देखने के लिए मिलती है, और साथ ही इसमें ₹50000 तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। जानकारी हेतु बता दें कि इस फसल की पैदावार 8 से 10 क्विंटल तक होती है। इसकी खेती 130 दिनों में पूरी तरीके से मैच्योर हो जाती है।
किसानों का होगा भरपूर फायदा
यदि कोई किसान रागी की खेती करना प्रारंभ करता है, तो आज के समय पर उन्हें अच्छी तरीके से खेत की जुताई करना होगा। इसके पश्चात, पाटा चलाकर खेत को समतल कर कुछ समय में इस विधि में आपको अब बीजरूपण करना होगा। लगभग 40 किलो नाइट्रोजन, 30 किलो फॉस्फोरस और 20 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से रासायनिक खाद का उपयोग कर सकते हैं, जिससे कि आपकी फसल की पैदावार अधिक तेजी से बढ़ती है।
बाजार में रागी का भाव
यदि कोई किसान रागी की खेती करना प्रारंभ करता है, तो आपको इसमें कुछ महीनों में काफी जबरदस्त मुनाफा देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि वर्तमान समय में बाजार में रागी का दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो के आसपास देखने के लिए मिल जाता है। यदि व्यवसाय के तौर पर आप इसकी खेती करना प्रारंभ करते हैं, तो यह आपको हर साल लाखों रुपए कमा कर दे सकती है।