Success Story: नौकरी से परेशान होकर 10×10 के कमरे में शुरू किया ये बिजनेस, आज चलाते हैं करोड़ों की कंपनी

Success Story: आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप अपने भविष्य में कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करना चाहते हैं और मोटिवेशनल की आवश्यकता है, तो आज हम आप सभी के लिए चंडीगढ़ के सिद्धार्थ एस ओबेरॉय की सक्सेस स्टोरी बताने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका में परमानेंट नौकरी छोड़कर अपनी छोटी सी इन्वेस्टमेंट से जबरदस्त बिजनेस तैयार किया है और वह आज के समय पर 100 से ज्यादा देशों में अपने उत्पादों की बिक्री करते हैं। इन चार वर्षों में लगभग उनके द्वारा 60 लाख डॉलर की कमाई कर ली है और वह नियमित रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ के सिद्धार्थ एस ओबेरॉय अमेरिका में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर कार्य करते थे और उन्हें अपनी नौकरी में ज्यादा रुचि नहीं थी। इसके लिए उन्होंने (LetsShave) नाम की कंपनी को शुरू किया और काफी मेहनत से भारत लौटकर वह मूल रूप से डायमंड कोटिंग वाले रेजर ब्लेड पर कार्य करने लगे। धीरे-धीरे केवल उन्हें शुरुआती समय में 50 ऑर्डर ही प्राप्त हो पाए थे, लेकिन LetsShave कंपनी को आज हर महीने लगभग लाखों ऑर्डर प्राप्त होते हैं, जिसके चलते आज उनकी कंपनी करोड़ों की कमाई कर रही है। देखा जाए तो 4 साल में ही उन्होंने 60 लाख डॉलर की कमाई कर ली है।

आगे स्टोरी में बने रहें

जानकारी में आगे बताते चलें कि सिद्धार्थ ओबेरॉय मूल रूप से चंडीगढ़ के निवासी हैं। ओबेरॉय ने चंडीगढ़ के विवेक हाई स्कूल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई को जारी रखने हेतु इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतर ज्ञान प्राप्त करने के लिए अमेरिका का चयन किया। इसके पश्चात उन्होंने यूनिवर्सिटी, सैपिएन्‍जा यूनिवर्सिटी ऑफ रोम और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की। आगे इंजीनियर से कैरियर बदलकर 2015 में लेट्सशेव के रूप में उन्होंने शुरुआत की।

यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान आया आइडिया

जब वह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे, तो उनका मन इस कार्य में अधिक नहीं लग पा रहा था। कुछ सोच विचार करने के बाद उन्होंने अपनी सभी जमा पूंजी के माध्यम से एक व्यवसाय शुरू करने का विचार किया। हालांकि, वह पढ़ाई को भी जारी रख रहे थे और पढ़ाई के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ अपने व्यवसाय की जानकारी शेयर करते रहते थे। एक दिन उन्हें एक नए बिजनेस की जानकारी पता चली।

एक दिन अचानक मिली गुड न्यूज

अंतिम 2 वर्ष बीत चुके थे और सिद्धार्थ अमेरिका में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में अपनी नौकरी पर कार्यरत थे। उनका काम इस कार्य में अधिक नहीं लग पाता था, जिसके चलते उन्होंने समझदारी के साथ नए व्यवसाय प्रारंभ करने का विचार किया। नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने लेट्सशेव को शुरू किया, जो 2015 से नियमित रूप से संचालित किया गया।

छोटे से कमरे से हुई थी शुरुआत

आपको जानकर हैरानी होगी कि सिद्धार्थ ओबेरॉय ने लेट्सशेव कंपनी की शुरुआत केवल 10×10 के छोटे से कमरे से की थी। हालांकि, यह सुनने में यकीन नहीं होगा, लेकिन उन्होंने बड़ी मुश्किल से इस कार्य को शुरू किया। शुरुआती समय में केवल उन्हें 50 ऑर्डर प्राप्त हो पाए थे, लेकिन आज उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह हर महीने 20,000 से अधिक ऑर्डर के साथ कमाई कर रहे हैं। इस प्रकार, उन्होंने स्वयं के बल पर 54 करोड़ रुपये की नेटवर्क वेल्थ कमा ली है।

Leave a Comment